Mahila Startup Yojana Online Apply 2024, Benefits, Beneficiary, Apply Online, Registration, Offline Registration, Official Website, Helpline Number, List, How to Apply, Status, Registration, Eligibility, Documents, Form pdf, Latest News, Women to Get Loans up to Rs. 25 Lakh, How to Apply Online for Punyashlok Ahilyadevi Holkar Mahila Startup Yojana Maharashtra
महिलाओं को हर तरह से आत्मनिर्भर व् सशक्त बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 20 सितंबर को महाराष्ट्र के वर्धा जिले में ‘Punyashlok Ahilyabai Holkar Mahila Startup Yojana’ का उद्घाटन किया गया। इस योजना को लाकर सरकार ने महिलाओ को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार का इस योजना को लाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के लिए उद्यमिता के अवसर बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में भी भाग लिया और राज्य सरकार की ‘Acharya Chanakya Skill Development Center’ योजना की भी शुरुआत की।
इस योजना के तहत राज्य सरकार उन उधमी महिलाओ को लोन की सुविधा उपलब्ध कराएगी जो महिलाये अपना खुद का उद्यम शुरू करने की महत्वाकांक्षा रखती है। इस योजना के तहत महिलाओ को कम से कम ब्याज दर पर 1 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है। 21 से 60 वर्ष के बीच की उम्र की महाराष्ट्र राज्य की महिलाएं इस योजना के तहत अपना ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए महिलाओं को आवेदन करने से पहले कुछ आवश्यक दस्तावेजों एवं पात्रताओं आवश्यकता होगी। जिसकी पूरी जानकारी हमने आर्टिकल में दी है, इसलिए आप आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।
यह भी जानें: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
Table of Contents
Punyashlok Ahilyadevi Holkar Mahila Startup Yojana Highlights
योजना का नाम | Punyashlok Ahilyadevi Holkar Mahila Startup Yojana |
शुरू की गयी | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | Department of Skills, Employment, Entrepreneurship and Innovation Government of Maharashtra |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लोन की राशि | 1 लाख रुपए से 25 लाख रुपए तक |
उद्देश्य | राज्य में स्वरोजगार एवं महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देना |
आवेदन की लास्ट डेट | 30 Sep 2024 |
हेल्पलाइन नंबर | 14678 |
ऑफिसियल वेबसाइट | msins.in |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन |
Mahila Startup Yojana क्या है?
महाराष्ट्र के रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग ने राज्य में महिला सशक्तिकरण और विकास को बढ़ावा देने के लिए इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाएँ या छोटे व्यवसाय के मालिक 25 लाख रुपये तक के कम ब्याज वाले ऋण प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत कुल प्रावधानों का 25 प्रतिशत हिस्सा पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि समाज के हर वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें, और उन्हें अपने व्यवसाय की शुरुआत में आवश्यक संसाधनों की कमी नहीं होगी। यह योजना महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनने में मदद सहायक होगी।
Mahila Startup Yojana के लिए पात्रता
महाराष्ट्र की महिलाओ को इस योजना का लाभ लेने की लिए कुछ पात्रता व् मापदंडो को पूरा करना होगा, जो इस प्रकार है-
- इस योजना के लिए केवल महाराष्ट्र राज्य की महिलाये पात्र होंगी।
- आवेदक महाराष्ट्र की 21 से 60 वर्ष की आयु की महिला होनी चाहिए।
- उद्योग आणि व्यापार प्रोस्ताहन विभाग, भारत सरकार (Department for Promotion of Industry & internal trade) द्वारा मान्यता प्राप्त पंजीकृत महिलाओ के स्टार्टअप पात्र होंगे।
- स्टार्टअप्स में महिला संस्थापक/सह-संस्थापक का 51% हिस्सा (share) होना अनिवार्य है।
- महिला द्वारा शुरू किया गया व्यापार कम से कम एक साल पुराना होना चाहिए।
- महिला नेतृत्व में शुरू व्यवसाय की वार्षिक कारोबार 10 लाख रूपए से 1 करोड़ तक रूपए होना चाहिए।
- ऐसे स्टार्टअप जो पहले से महारष्ट्र सरकार की किसी योजना से वित्तीय लाभ उठा चुके हैं वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
महिला स्टार्टअप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- अधिवास प्रमाणपत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- व्यवसाय से संबंधित दस्तावेज़
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड, आदि
- गतिविधि के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR)
- गतिविधि के लिए प्रशिक्षण या अनुभव का प्रमाण पत्र
- मशीनरी, उपकरण और अन्य पूंजीगत व्यय के लिए कोटेशन
Punyashlok Ahilyadevi Holkar Mahila Startup Yojana Online Apply कैसे करें ? :-
यदी कोई महिला महाराष्ट्र की नागरिक है और वह महिला स्टार्टअप योजना के तहत फंडिंग लेना चाहती है तो वह इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रकिर्या नीचे बताई गयी है –
- Punyashlok ahilyadevi holkar mahila startup yojana में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल msins.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने पोर्टल का होम पेज खुलकर आ जायेगा।
- जहां पर आपको होम पेज पर दिये गए स्लाइडर में Punyashlok Ahilyadevi Holkar Women Startup Scheme का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर सामने आ जायेगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज कर देना है।
- अपनी सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को सकन करके अपलोड करना है।
- इतना सब करने के बाद आपको अंत में अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इस प्रकार आपका ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जायेगा।
नए स्टार्टअप के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन करें?
नए स्टार्टअप के लिए स्टार्टअप इंडिया पोर्टल पर अपनी स्टार्टअप प्रोफाइल रजिस्टर करना होगा।
स्टार्टअप इंडिया योजना के तहत, योग्य कंपनियां डीपीआईआईटी द्वारा स्टार्टअप के रूप में मान्यता प्राप्त कर सकती हैं। इसके बाद यूपी सेक्शन 56 छूट एप्लीकेशन फॉर्म फाइल करें।
आपको घोषणा सबमिट करने के बाद 72 घंटे के भीतर सीबीडीटी के लिए एक ईमेल मिलेगा।
स्टार्टअप योजना के लिए कौन सी कंपनी पात्र है?
इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए कंपनी एक साझेदारी या प्राइवेट लिमिटेड फर्म होनी चाहिए इसके साथ ही योजना के अंतर्गत पात्र होने के लिए कंपनी का वार्षिक कारोबार 25 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
महिला स्टार्टअप योजना में कितना लोन मिलता है?
महिला स्टार्टअप योजना के तहत महिलाओ को कम से कम ब्याज दर पर 1 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है।
महिला स्टार्टअप योजना का लाभ क्या है?
महिलाओं के लिए 25 लाख रुपये तक का व्यवसाय ऋण।
आसान किस्तों में भुगतान।
कागज रहित ऋण आवेदन प्रक्रिया।
तत्काल ऋण स्वीकृति।
कम ब्याज दर वाले ऋण।
अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का अवसर।
इसके साथ ही महिलाओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है।